Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

वीर बाल दिवस के अवसर पर लगाई गई, प्रेरणादायी प्रदर्शनी का विधिवत किया उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

वीर बाल दिवस के अवसर पर लगाई गई, प्रेरणादायी प्रदर्शनी का विधिवत किया उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

वीर बाल दिवस देश के इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति का प्रतीक – गणेश जोशी*

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रेरणादायी प्रदर्शनी का भी विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी चेतना के प्रतीक शहीद उधम सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस देश के इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों ने अल्पायु में जिस वीरता, धैर्य और आत्मबल का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान यह सिखाता है कि राष्ट्र, धर्म और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए उम्र नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय देश के बच्चों और युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशसेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को चित्रों, जानकारी और ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने आयोजन समिति को इस प्रेरणादायी प्रयास के लिए बधाई भी दी।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, दिलबाग सिंह, मोंटी सिंह, राहुल चौहान, आशीष शर्मा, अमित भाटिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top