Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।

मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति की समीक्षा।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने माल देवता–शेरकी सिल्ला मोटर मार्ग के कार्य में हो रही धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी।

इस अवसर पर पीएमजीएसवाई मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top