Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

युवा भारत प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता, रेखा आर्या।

युवा भारत प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता, रेखा आर्या।

देहरादून :- देहरादून के करनपुर नगर मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संबोधन ऊर्जा, उत्साह व प्रेरणा से परिपूर्ण रहता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज के कार्यक्रम की सबसे उत्साहजनक बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को याद करते हुए की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक देश में खेलों को अंतिम पायदान पर रखा जाता रहा, चाहे मीडिया की खबरें हों या फिर आम सोच, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों और युवाओं को अपने विजन के केंद्र में रखकर इस परंपरा को बदला है। साथ ही कहा कि यह सोच बताती है कि नए भारत के निर्माण में युवाओं और खिलाड़ियों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रेखा आर्या ने कहा कि “मन की बात” के इस अंक में प्रधानमंत्री ने पूरे वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की और स्वाधीनता आंदोलन के उन नायकों को सम्मानपूर्वक याद किया जिन्हें लंबे समय तक भुला दिया गया था। उन्होंने कहा कि इतिहास के इन विस्मृत नायकों को स्मरण कर देश के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को नई शक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एंटीबायोटिक के अत्यधिक और गलत इस्तेमाल से पैदा हो रही वैश्विक चुनौती का भी उल्लेख किया और लोगों से सजग रहने की अपील की। मंत्री ने कहा कि एंटीबायोटिक के अनियंत्रित उपयोग से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या बढ़ रही है, जो आने वाले समय में पूरी मानवता के लिए संकट बन सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यवहार और चिकित्सकीय सलाह के बिना दवाइयों का सेवन न करना समय की मांग है, और प्रधानमंत्री ने इसे जनचर्चा का विषय बनाकर बहुत दूरदर्शी पहल की है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन को आगामी नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भगवत प्रसाद मकवाना, राजीव राजौरी, रवि कुमार, जितेन्द्र राजौरी, अजय राजौरी, विनोद, लक्ष्मी नारायण, मनोज पटेल, पंकज आहुजा, अमित राजौरी और यशपाल सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top