Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, ‘मन की बात’ का 129वां संस्करण सुना, बोले कार्यक्रम समाज को दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, ‘मन की बात’ का 129वां संस्करण सुना, बोले कार्यक्रम समाज को दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या–51, दून विहार स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए फिट इंडिया मूवमेंट, पारंपरिक कलाओं का संरक्षण, लेस क्राफ्ट, एंटीबायोटिक दवाओं के संतुलित उपयोग, तथा भाषा के प्रति बच्चों और युवाओं में बढ़ते आकर्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए एक सशक्त प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और बदलाव की भावना को मजबूत करता है। मंत्री जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ आमजन को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 का यह ‘मन की बात’ का अंतिम संस्करण था और इसकी लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि देशभर में लोग इसे बड़े उत्साह के साथ सुनते हैं। मंत्री गणेश जोशी ने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे मिली प्रेरणा को समाजहित के कार्यों में अपनाएं।

इस अवसर पर दायित्वधारी कैलाश पंत, अभिमन्यु सिंह, पूनम नौटियाल, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल पी.के. शर्मा, संजय नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top