Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के, 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, डॉ धन सिंह रावत।

वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के, 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, डॉ धन सिंह रावत।

चिकित्सा इकाइयों में रिक्त पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से होंगे तैनात।

विभागीय अधिकारियों को दिये भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।

देहरादून :- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में कई वर्षों से रिक्त पड़े 1046 पर्यावरण मित्र एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इन पदों को आउटसोर्स के जरिये भरा जायेगा। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे दिये गये हैं। जबकि रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जनपद में चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण को लेकर तमाम प्रयास कर रही है। जिसके लिये अस्पतालों में बुनियादी ढांचे से लेकर आधुनिक चिकित्सा उपकरण व मानव संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने अस्पतालों में सफ़ाई व्यवस्था चाकचौबंद करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत विभिन्न जनपदों की चिकित्सा इकाइयों एवं विभागीय कार्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े 1046 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रों की भर्ती की जायेगी। जिसमें चतुर्थ श्रेणी के 680 एवं पर्यावरण मित्र के 366 पद शामिल है। जिसमें हरिद्वार जनपद में चतुर्थ श्रेणी में 89, नैनीताल 196, पौड़ी 40, चमोली 131, उत्तरकाशी 38, अल्मोड़ा 31, बागेश्वर 10, पिथौरागढ़ 99, चंपावत 25 एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में चतुर्थ श्रेणी के 21 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार हरिद्वार जनपद में पर्यावरण मित्र के 21 पद रिक्त है। जबकि नैनीताल में 136, पौड़ी 37, चमोली 43, उत्तरकाशी 36, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर 15, पिथौरागढ़ 43, चंपावत 15 तथा स्वास्थ्य महानिदेशालय में पर्यावरण मित्र के 4 पद शामिल है।

विभागीय मंत्री डॉ रावत ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्र के इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जायेगा। इसके विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आउटसोर्स कंपनी का चयन कर युवाओं को शीघ्र नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। डॉ रावत ने बताया कि इसके अलावा कुछ जनपदों रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून व ऊधमसिंह नगर में चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्रों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top