Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

पीएम-आरकेवीवाई की समीक्षा में केन्द्रीय कृषि मंत्री से धनराशि देने का किया अनुरोध।

देहरादून :- केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएमआरकेवीवार्ड) एवं कृषि उन्नति योजना की प्रगति समीक्षा बैठक में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आर.के.वी.वाई. के अंतर्गत घेरबाड़ हेतु आगामी पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रुपये 200 करोड़ का बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घेरबाड़ के लिए रुपये 90 करोड़ की राशि पर सहमति जताई और शीघ्र ही यह धनराशि विभागीय योजना के अंतर्गत राज्य को जारी करने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नमामि गंगे क्लीन अभियान परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 250 क्लस्टरों के लिए भारत सरकार से शेष रुपये 85.48 करोड़ की धनराशि तथा प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वर्ष 2025-26 की द्वितीय किस्त के रूप में रुपये 89.33 करोड़ अवमुक्त करने का भी अनुरोध किया।

समीक्षा बैठक में भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की 83 प्रतिशत तथा कृषि उन्नति योजना की 62 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्रदेश के प्रत्येक पात्र किसान तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने पीएम-आरकेवीवाई एवं कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सचिव कृषि डा0 एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभय सक्सेना सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top