Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

स्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवा, डाॅ. धन सिंह रावत।

स्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवा, डाॅ. धन सिंह रावत।

उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगा ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026।

12 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारम्भ।

देहरादून :- प्रदेश के युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिये सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 का आयोजन किया जायेगा। इसका शुभारम्भ आगामी 12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत वेबिनार के माध्यम से करेंगे। ईट राइट यूथ हैकाथाॅन में उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को अपने अभिनव व व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। हैकथाॅन के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय विकास संगठन, नूट्रिशन कनेक्ट, जीएआईएन इंडिया, एकेडमी आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से प्रदेशभर के सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल काॅलेजों, उच्च तकनीकी संस्थानों, कृषि संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ आगामी 12 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वेबिनार के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थान द्वारा नामित नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दे दिये गये हैं। डाॅ. रावत ने बताया कि ईट राइट यूथ हैकाथाॅन में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिये पंजीकरण हेतु आॅनलाइन एप्लीकेशन विंडो भी 12 जनवरी से खोल दी जायेगी। हैकाथाॅन में प्रतिभाग करने सम्बंधित सभी जानकारी https;//nutritionconnect.org/eat-right-youth-hackathon पर उपलब्ध रहेगी।

*क्या है ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026*

सूबे के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि ईट राइट यूथ हैकथॉन एक इनोवेशन चैलेंज है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, काॅलेजों, तकनीकी संस्थानों, मेडिकल काॅलेजों, एम्स तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को अपने अभिनव और व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करने के लिये प्रेरित करना है। ताकि प्रदेश के युवा खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान को नवीन, व्यावहारिक विचार प्रस्तुत कर सके।

*ये है प्रतियोगिता की थीम*

ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 की थीम ईट सेफ, ईट हेल्दी और ईट सस्टेनेबल है। जो फूड इको सिस्टम को इंगित करती है।

*हैकाथाॅन का क्रियान्वयन*

ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 तीन चरणों में आयोजित किया जायेगा। इसके लिये प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान से अधिकतम 3 से 5 छात्रों की एक टीम का नामांकन आगामी 12 जनवरी से 28 फरवरी तक https;//nutritionconnect.org/eat-right-youth-hackathon पर किया जायेगा। नामांकित टीमें पहले चरण में ईट सेफ, ईट हेल्दी और ईट सस्टेनेबल में से किसी एक विषय पर अपना आॅनलाइन प्रस्तुतिकरण देंगी। जिसमें से ज्यूरी द्वारा श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाली 75 टीमों का अगले चरण के लिये चयनित करेगी। प्रथम चरण में चयनित टीमें थीमैटिक आइडिया के आधार पर 3 मिनट का वीडियो आॅनलाइन प्रस्तुत करेगी, साथ ही पावरप्वाइंट के माध्यम से 10 मिनट की लाइव आॅनलाइन प्रस्तुतिकरण देगी। मूल्यांकन के उपरांत ज्यूरी शीर्ष 10 टीमों को अगले चरण के लिये चुनेगी। द्वितीय चरण में चयनित 10 टीमें अपने तीसरे राउण्ड में विचारों एवं समाधानों को विशेषज्ञ ज्यूरी के समक्ष आॅनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करेंगी। जिसमें से ज्यूरी 5 श्रेष्ठ टीमों का चयन करेगी। इसके उपरांत चयनित 5 टीमें देहरादून मंें प्रत्यक्ष रूप से अपना प्रस्तुतिकरण देगी। जिमसें से विजेता टीमों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, ट्राफी से सम्मानित किया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top