Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।

सीबीआई जांच का निर्णय जन भावनाओं के अनुरूप बेहतर निर्णय, महेंद्र भट्ट।

सीबीआई जांच का निर्णय जन भावनाओं के अनुरूप बेहतर निर्णय, महेंद्र भट्ट।

विपक्ष के झूठ और दुष्प्रचार का होगा अब पर्दाफाश।

देहरादून :- भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर लिए गए सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जन भावनाओं के अनुरूप बताया और कहा कि इससे विपक्ष के झूठ का पर्दाफ़ाश हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंकिता के हत्यारों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा और मामले मे निष्पक्ष जांच की। हालांकि अंकिता के मा पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। 

महेंद्र भट्ट ने कहा कि विपक्ष इस पर शुरू से ही राजनीति करता रहा है। लेकिन इसमें लैस मात्र भी शक कि गुंजाइश न रहे इसके लिए सीबीआई जांच की संस्तुति की गयी है। अंकिता के नाम पर नर्सिंग कालेज का नामकरण पर लगे कांग्रेसी आरोपों को विशुद्ध राजनैतिक झूठ करार दिया है। वहीं दिवंगत को इंसाफ दिलाने के नाम पर समाज को बांटने और माहौल खराब करने की कोशिशों की कड़ी आलोचना की है।

महेंद्र भट्ट ने सभी पक्षों से अंकिता प्रकरण पर राजनीति बंद करने का आग्रह किया है। नर्सिंग कॉलेज नाम परिवर्तन को उठाई शंका को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विश्वास नहीं होता, उन्हें नियमों को सही जानकारी नहीं है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज पर अंकिता के नाम की घोषणा के साथ ही शासनादेश लागू कर दिया गया है। उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस नेताओं के लिए अंकिता बेटी की मौत सिर्फ एक राजनैतिक मुद्दा है। यही वजह है कि उनके लिए न पीड़ित परिवार की राय की अहमियत है और न ही नर्सिंग कॉलेज के नामांकरण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top