Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को, मकर संक्रांति पर्व की दी शुभकामनाएं।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। जो भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य देव की आराधना, ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देता है। मकर संक्रांति का त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कर्म के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से भी जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण अंग है, जो सामाजिक समरसता, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top