Breaking News
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का निधन,राज्य निगम कर्मचारी महासंघ कार्यसमिति की बैठक स्थगित। 

वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का निधन,राज्य निगम कर्मचारी महासंघ कार्यसमिति की बैठक स्थगित। 

अपूरणीय क्षति, संगठन ने खोया एक कर्मठ एवं संघर्षशील नेतृत्व।

देहरादून :- वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का आज निधन हो गया। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कल 15 जनवरी 2026 को प्रस्तावित महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को स्थगित कर दिया है।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणा ने कहा कि नैथानी की असमय मृत्यु न केवल उनके परिवारजनों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण संगठन, कर्मचारियों और सहयोगियों के लिए एक गहरा आघात है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गिरीश नैथानी एक कर्मठ, निष्ठावान एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अपने संपूर्ण कार्यकाल में कर्मचारियों के अधिकारों, हितों एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष किया और संगठन को एकजुट, सशक्त एवं संघर्षशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी एवं निस्वार्थ सेवा का प्रतीक रहा है।

राणाकोटी ने कहा कि नैथानी सदैव कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे और उनके समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहे। उनके मार्गदर्शन में संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनका सौम्य स्वभाव, सरल व्यवहार और दृढ़ नेतृत्व संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके योगदान को संगठन कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति से पूरा संगठन स्तब्ध एवं शोकाकुल है। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रत्येक पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारी इस दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top