Breaking News
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।

परेडग्राउण्ड व उसके आसपास, अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही।  

परेडग्राउण्ड व उसके आसपास, अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही।  

देहरादून :- डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा आज परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम, बाईक स्क्वायड मौके पर उपस्थित थे। टीम द्वारा अवैध रूप से खड़ी 05 बसों को मौके से हटाकर रेंजर्स ग्राउण्ड में सीज कर दिया। संबंधित वाहनों के स्वामियों व यूनियन के प्रतिनिधियों को आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा कार्यालय में बुंलाकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिये गये हैं व भविष्य के लिए कठोर चेतावनी दी गयी है। 

एक टाटा मैजिक वाहन चालक नो पार्किंग जोन से सवारियां भरता पाया गया जिसको टीम द्वारा प्रपत्र दिखाने हेतु रोका गया जिस पर चालक द्वारा वाहन को भगाने का प्रयास किया गया। टीम द्वारा वाहन को सीज कर दिया गया व चालक को लाईसेंस सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।

आरटीओ द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गयी है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करते पाये जाने पर 08 वाहनों के चालान भी किये गये है। आरटीओ द्वारा बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी व लाईसेंस के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा : आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 17 जनवरी, 2026 को शिमला बाईपास पर परिवहन कर अधिकारी सुश्री अनुराधा पन्त द्वारा चैकिंग की जा रही थी जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा प्रवर्तन अधिकारियों से अभद्रता की गयी तथा प्रवर्तन कार्य बाधित किया गया। इस सम्बन्ध में परिवहन कर अधिकारी द्वारा पटेलनगर कोतवाली में वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरटीओ द्वारा बताया गया कि संबंधित चालक के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top