Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर, सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं  को किया सम्मानित।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर, सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं  को किया सम्मानित।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव प्रशंसनीय है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की आधारशिला हैं, जो निष्ठा और समर्पण के साथ मातृ एवं शिशु कल्याण, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सेवा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ मातृ शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को पठन-पाठन एवं खेल सामग्री उपलब्ध की जा चुकी है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि मातृ शक्ति द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य समाज के लिए सकारात्मक और कल्याणकारी होता है। विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियां बच्चों की प्रथम गुरु के रूप में देश की भावी पीढ़ी को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनके बिना सामाजिक विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपेक्षा की कि वे शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य एवं सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करने में भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी उनके सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

गौरतलब है कि 25 से 31 जनवरी तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।जिसमें सेवा भाव के कार्य किए जा रहे है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, वंदना बिष्ट, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, समीर डोभाल, निर्मला थापा, अनीता सक्सेना, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top