Breaking News
श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच, उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच, उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश।
भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, गढ़वाल आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश।
भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, गढ़वाल आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश।
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव, डॉ धन सिंह रावत।
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव, डॉ धन सिंह रावत।
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण।
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण।
आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।
आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से, किसानों की फसलों को हुए नुकसान शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से, किसानों की फसलों को हुए नुकसान शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हो सभी घोषणाओं के लंबित शासनादेश।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हो सभी घोषणाओं के लंबित शासनादेश।

वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क का किया  लोकार्पण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क का किया  लोकार्पण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जैंतनवाला क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹17.47 लाख की लागत से निर्मित वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय नव निर्मित मूर्ति का भी अनावरण कर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जैंतनवाला में ₹26.99 लाख की लागत के इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सडक निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय का जीवन देशभक्ति, शौर्य एवं कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह स्मृति पार्क न केवल वीर सपूत स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के बलिदान को अमर बनाए रखेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा एवं देशप्रेम की प्रेरणा भी प्रदान करेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्क के सौन्दर्यकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में शहीद आश्रितों, पूर्व सैनिकों और सेवा निवृत्त सैन्य कर्मियों के लिए विविध कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक देश की शान हैं, जिनके त्याग, बलिदान और अनुशासन के कारण आज भारत सुरक्षित और सशक्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार एवं सम्मान राशि में कई गुना वृद्धि की गई है, जिससे शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान को और अधिक गरिमा मिली है। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी प्रदान करने का संवेदनशील और ऐतिहासिक निर्णय धामी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि सैनिक के सम्मान में देहरादून में बन रहे भव्य सैन्य धाम का लोकार्पण भी शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दौरान मंत्री जोशी ने ग्राम पंचायत हरियावाला खुर्द, जैन्तनवाला ग्रीन लॉन कॉलोनी में 02 कि०मी० नाली एवं सड़क निर्माण कार्य की भी घोषणा की।

इस दौरान ले. जनरल ए.के.सिंह, मेजर जनरल एमएल असवाल, शहीद के पिता ग्रुप कैप्टनअमिताभ राय, माता चित्रलेखा, स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय दादी मालती राय, संध्या थापा, एमडीडीए के अभियंता अतुल गुप्ता, ग्राम प्रधान मंजू पंवार, उप निदेशक सैनिक कल्याण निधि बधानी, विंग कमांडर भूमिका, सागर, रजनी देवी, नैन सिंह पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top