Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मुख्यमंत्री धामी और, पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने दी जन्मदिन की बधाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मुख्यमंत्री धामी और, पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने दी जन्मदिन की बधाई।

भद्रकाली काली मंदिर में आयोजित हुआ भंडारा, हजारों कार्यकर्ताओं ने दर्ज की उपस्थिति, कैबिनेट मंत्री ने जताया आभार।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अपनी माता मोहिनी जोशी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने गुच्छुपानी स्थित माता भद्रकाली मंदिर में जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना की और आयोजित भंडारे में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार माता भद्रकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कर मां काली का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही, उन्होंने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, राज्यमंत्री दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गेरोला, कैलाश पंत, रमेश गडिया, डॉ गीता खन्ना, भुवन विक्रम डबराल, विनय रोहिला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, किन्नर समाज के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर कैबिनेट मंत्री को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में देहरादून के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति भी दर्ज की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top