Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम, दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट, माला राज्य लक्ष्मी शाह।

विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम, दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट, माला राज्य लक्ष्मी शाह।

देहरादून :- केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ बजट आत्मनिर्भर, समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है।

लोकसभा टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समरसता और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है, जो सबका साथ–सबका विकास के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार करता है।

इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य

आर्थिक विकास को गति, सामान्य नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, तथा विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना—देश को प्रगति के नए शिखर की ओर ले जाएंगे।सांसद ने बताया कि निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन पर विशेष बल देकर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं। साथ ही गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देकर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को मजबूती प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार प्रदान करता है।

माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगा।

अंत में उन्होंने माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस जनोन्मुखी, विकासोन्मुखी एवं राष्ट्रहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top