Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 

केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 

बजट की जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचाने में सहभागी बनेगी भाजपा महिला मोर्चा।

महिला का नवीं मर्तबा लगातार राष्ट्रीय बजट पेश करने से मातृशक्ति गौरवान्वित: रूचि भट्ट।

देहरादून :- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नवीं बार बजट पेश करने पर बधाई दी है। उन्होंने एक महिला वित्त मंत्री का सबसे अधिक मर्तबा देश का बजट पेश करना प्रत्येक मातृशक्ति के लिए गौरवान्वित करने वाला है। साथ ही केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं और पहाड़ी राज्यों की आकांक्षाओं को समझने वाला दूरदर्शी बजट है, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। 

पार्टी मुख्यालय में मीडिया को दी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल कल्याण योजनाओं तक सीमित न रखकर उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने की स्पष्ट मंशा दर्शाता है। बजट में महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी, सुरक्षित कार्यस्थल और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड की महिलाएँ स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के नए अवसर सृजित कर सकेंगी। STEM शिक्षा, छात्रावासों और शोध सुविधाओं से बेटियों को आगे बढ़ने का मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए यह बजट रोजगार, स्टार्ट-अप और नवाचार के नए द्वार खोलता है। ग्रीन जॉब्स, डिजिटल तकनीक और एग्री-टेक जैसे भविष्य के क्षेत्रों में निवेश से उत्तराखंड के युवा अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पलायन पर भी प्रभावी रोक लगेगी।

रुचि भट्ट ने ये भी कहा कि बजट में जल संरक्षण, अमृत सरोवर, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों पर फोकस उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बजट राज्य की भौगोलिक चुनौतियों को अवसर में बदलने वाला है और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी से एक मजबूत स्थानीय अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगा।

बजट प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के विजन को साकार करता है और उत्तराखंड को महिला नेतृत्व, युवा ऊर्जा और नवाचार के माध्यम से विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रत्येक बहन और बेटी तक बजट के मुख्य बिंदु और सभी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। जिसके अंतर्गत मोर्चा, प्रत्येक जनपद में 3 से 12 फरवरी के मध्य महिला संवाद सम्मेलन और दो महिला चौपाल करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top