Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।

देहरादून :- जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी करवाई गतिमान है। आज भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने जैसी गतिविधियों में संलिप्त बच्चों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति निरोधक टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कोलागढ़ चौक एवं पंडितवारी, चकराता रोड क्षेत्र से भिक्षावृत्ति/कूड़ा बिनने में संलिप्त दो नाबालिग बालकों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के उपरांत दोनों बच्चों की नियमानुसार जनरल डायरी (GD) दर्ज की गई तथा उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘समर्पण’ बाल संरक्षण गृह में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित न करें तथा यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top