Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

देहरादून :- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), कौलागढ़ में आज एनएसडीसी से संबद्ध कौशल विकास संस्था लर्न्ट स्किल्स लिमिटेड द्वारा करियर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न करियर एवं रोजगार अवसरों की जानकारी देना था।

कार्यशाला के दौरान लर्न्ट स्किल्स की टीम ने छात्राओं को देश एवं विदेश में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। विशेष रूप से जापान में टीआईटीपी/एसएसडब्ल्यू योजना के अंतर्गत उपलब्ध ओवरसीज जॉब अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

लर्न्ट स्किल्स लिमिटेड से जुड़े हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ संजीव बिंजोला ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इस क्षेत्र में भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। वहीं ओवरसीज ट्रेनिंग डिवीजन की प्रिया दोभाल ने विभिन्न विदेशी देशों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी दी तथा विदेशी भाषा सीखने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं सही करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी पेटवाल सहित शिक्षिकाएँ अनुपमा ममगाईं, सीमा बिष्ट एवं विजयलक्ष्मी नैथानी उपस्थित रहीं। छात्राओं ने कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करते हुए करियर से जुड़े प्रश्न पूछे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top