Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की, 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की, 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

देहरादून :- जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु बैगुल नदी पर 150 मीटर सपान आरसीसी सेतु का निर्माण हेतु 11.40 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। जबकि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अर्न्तगत जनपद पौड़ी के विकासखण्ड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण, जनपद चम्पावत के मंच तामली मोटर मार्ग का निर्माण एवं विकासखण्ड पाटी के रेगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 8.39 करोड़ की धनराशि नाबार्ड से वित्तपोषण कराये जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या सुविधाओं के लिए नैदानिक बुनियादी ढांबा हेतु सहायता उप केन्द्र (ग्रामीण) की योजना हेतु 13.65 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के तहत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अर्न्तगत ग्राम वैगा में निकास नाली टी०एस०पी० के क्रियान्वयन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में अवशेष धनराशि 52.11 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्राकृतिक आपदा से जनपद उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अर्न्तगत ग्राम धराली में पशु क्षति के प्रभावितों को 10.56 लाख, विद्यालयी शिक्षा के अर्न्तगत, जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र रुड़की में जीवनदीप आश्रम् नन्द विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क का निर्माण तथा जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में एक हॉल के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 82.60 लाख, विधानसभा डीडीहाट के अर्न्तगत मड़माडले में सम्पर्क मार्ग व टाईल्स निर्माण हेतु 42.65 लाख, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में वन विभाग हेतु की गयी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु 1.05 करोड़ के साथ ही जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में, पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत की गयी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु 86.55 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top