Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया, राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन बढाये जाने का अनुमोदन।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया, राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन बढाये जाने का अनुमोदन।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 3000 से बढ़ाकर ₹ 5500 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णत शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 20,000 से बढ़ाकर ₹ 30,000 रूपये प्रतिमाह, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 6,000 से बढ़ाकर ₹ 7,000 रूपये तथा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह ₹ 4500 से बढ़ाकर ₹ 5500 रूपये किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। 

*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान किया ₹ 397.39 करोड की वित्तीय स्वीकृति*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि के लिए ₹ 397.39 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के अन्तर्गत विकास खण्ड नन्दानगर पार्किंग के निर्माण किये जाने हेतु 3.20 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा विश्व बैंक सहायतित परियोजना, यू-प्रिपेयर को अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व मद में ₹ 30.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलाधिकारियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान, मानसून काल में मार्ग सुचारू करने हेतु मलवा/बोल्डर सफाई का कार्य, क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुननिर्माण एवं क्षमता विकास हेतु राज्य आपदा मोचन निधि मद से ₹ 92.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल कटार मॉनिटरिंग सिस्टम व एल०ई०डी० लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 3.07 करोड, ़ पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2005-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त ₹ 79.09 करोड की धनराशि संबंधित जिला पंचायत को आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 अध्ययनरत एवं नवीन प्रवेशित बच्चों के प्रतिपूर्ति व्यय हेतु अनुदान स०-11, 30 एवं 31 में कुल प्राविधानित धनराशि ₹ 178 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा नियोजन विभागान्तर्गत उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना बोर्ड के अन्तर्गत हरिद्वार सर कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत सतीकुंड पुनर्विकास योजना हेतु ₹10 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद अल्मोडा में ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण एवं ऑटोमेशन आदि कार्यों हेतु ₹ 1.53 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top