Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में, त्रिवेणी घाट चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा।

आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में, त्रिवेणी घाट चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा।

देहरादून :- मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज तथा आस्था पथ के निर्माण एवं सौंदर्यकरण से संबंधित EFC की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मेला अधिकारी हरिद्वार को दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजनाओं की व्यवहारिकता, प्रासंगिकता एवं उपयुक्तता के संबंध में अनुपालन आख्या प्राप्त की गई। मुख्य सचिव ने कार्यकारी संस्था सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारियों की समिति द्वारा दी गई अनुशंसाओं को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाए।

*समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और बिना डुप्लीकेसी के होगा कार्य*

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो तथा योजनाओं में किसी भी प्रकार की डुप्लीकेसी से बचा जाए। उल्लेखनीय है कि आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत इन परियोजनाओं पर लगभग 168.12 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। त्रिवेणी घाट के निर्माण एवं सौंदर्यकरण पर 109.8 करोड़ रुपये, आस्था पथ पर 37.09 करोड़ रुपये तथा चंद्रभागा ब्रिज निर्माण पर 21.23 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एस. ए. अडांकी, विशेष सचिव अजय मिश्रा, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, मेला अधिकारी हरिद्वार तथा सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top