Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।

प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम, ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम, ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 51 दून विहार जाखन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समिट में भारत की एआई क्षमताओं की सराहना करते हुए बताया कि तीन ‘मेड इन इंडिया’ एआई मॉडल लॉन्च कर देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने टी-20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि भारतीय प्रतिभा विश्व स्तर पर चमक रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान अब उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता, वैल्यू एडिशन और नए बाजारों पर भी ध्यान दे रहे हैं। पीएम ने भारत 15 करोड़ टन से अधिक उत्पादन के साथ विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन चुका है। उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाइए’ अभियान को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे रचनात्मक कार्यों, नवप्रवर्तनों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाकर समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है। मंत्री जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ के प्रत्येक एपिसोड में युवाओं, किसानों, महिलाओं और स्टार्टअप से जुड़े विषयों को प्रमुखता मिलती है, जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों को जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त मंच है। मंत्री जोशी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनें और उससे प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष निशा शर्मा, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, विजय शर्मा, बीजेपी नेता सुरेन्द्र राणा, मंजीत रावत, संजय नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top