Breaking News
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

मसूरी में भिलाडू स्टेडियम निर्माण को लेकर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, वन स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी के दिए निर्देश।

मसूरी में भिलाडू स्टेडियम निर्माण को लेकर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, वन स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी के दिए निर्देश।

देहरादून :- प्रदेश के कृषि एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भिलाडू में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी के भिलाडू क्षेत्र में स्थानीय जनता लंबे समय से स्टेडियम की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के लिए प्रस्तावित एक्सटेंशन मार्ग की चिह्नित भूमि वन भूमि होने के कारण वन विभाग द्वारा समय-समय पर आपत्तियां लगाई जाती रही हैं, जिससे भूमि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को हस्तांतरित नहीं हो पा रही थी और निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।

मंत्री जोशी ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से भूमि हस्तांतरण की प्रगति की जानकारी ली गई। भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही नोडल अधिकारी स्तर तक पूर्ण हो चुकी है और अब पत्रावली शासन स्तर पर भेजी जानी है। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दो माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, जिससे स्थानीय बच्चों और खिलाड़ियों को क्षेत्र में ही स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मोटीधार–मसरना मोटर मार्ग के लिए शीघ्र वन स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही मसूरी में प्रस्तावित हैलीपैड निर्माण के संबंध में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

बैठक में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, निदेशक खेल आशीष चौहान, डीएफओ मसूरी वन प्रभाग अमित कंवर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top