Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के, द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए सम्पन्न।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के, द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए सम्पन्न।

डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित।

देहरादून :- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश नपलच्याल एवं चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रमेश कुंवर और डॉ. आनंद शुक्ला ने नामांकन किया था। हालांकि नामांकन वापसी के अंतिम दिन डॉ. आनंद शुक्ला द्वारा अपना नाम वापस ले लेने के बाद डॉ. रमेश कुंवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इसी प्रकार अन्य सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।नई कार्यकारिणी में डॉ. यशपाल तोमर को महासचिव चुना गया। डॉ. सौरभ सिंह उपाध्यक्ष (मुख्यालय), डॉ. लोकेश सालूजा उपाध्यक्ष (क्षेत्र), डॉ. गरिमा भट्ट उपाध्यक्ष (महिला) तथा डॉ. उपेंद्र सिंह पंवार उपाध्यक्ष (दंत) निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अतिरिक्त महासचिव (कुमाऊं) के रूप में डॉ. दीपक शर्मा और अतिरिक्त महासचिव (गढ़वाल) के रूप में डॉ. मनीष कुमार चुने गए। डॉ. राशि रंजन कुकरेती को संपादक, डॉ. रचित गर्ग को मीडिया प्रभारी तथा डॉ. सुमित नारायण अवस्थी को प्रभारी तकनीकी सेल बनाया गया। नई केंद्रीय कार्यकारिणी को महानिदेशक सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी और निदेशक आरसीपीएन ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यकारिणी गठन के अवसर पर डॉ. अजीत मोहन जोशी, डॉ. जेएस चुफाल, डॉ. शैलेंद्र कंडारी, डॉ. बीएस नेगी, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. नलिन असवाल, डॉ. परमर्थ जोशी, डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पवन कार्की और डॉ. नवनीत चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top