Breaking News
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।

डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, संवासनियों के चेहरे पर लौटाती मुस्कान।

डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, संवासनियों के चेहरे पर लौटाती मुस्कान।

नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क में कराया भ्रमण, सकारात्मक वातावरण सृजन की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम।

देहरादून :- जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा।

भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान ने संवासनियों डांस आदि एक्टिविटी कर आनंद लिया। संवासनियों को सिटी पार्क में ही दिन का भोजन कराया गया। लंबे समय बाद बाहरी वातावरण से जुड़ाव मिलने पर उनके चेहरों पर संतोष एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। इस अवसर पर संवासनियों ने सामूहिक रूप से टहलना, आपसी संवाद, हल्की मनोरंजक गतिविधियों तथा प्रकृति के बीच समय बिताकर मानसिक सुकून का अनुभव किया।

जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन के साधन हैं, बल्कि पुनर्वास प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। बाहरी दुनिया से सकारात्मक संपर्क स्थापित होने से स्वासनियों में आत्मबल, आशा तथा सामाजिक समायोजन की भावना विकसित होती है। इस पहल से नारी निकेतन के वातावरण में भी उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं उपस्थित कार्मिकों ने स्वासनियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों को भी जाना। प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को सामान्य जीवन की अनुभूति हो सके और उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करना भी उतना ही आवश्यक है। नारी निकेतन की संवासनियों के लिए यह पहल उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। जिला प्रशासन की इस पहल से नारी निकेतन के वातावरण में सकारात्मकता, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है, जो भविष्य में उनके पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट,अधीक्षिका सोनल राणा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top