Breaking News
धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।
धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह।
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह।
उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, 24 अप्रैल को टिहरी जनपद से होगी इसकी शुरूआत।
उत्तराखंड में पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, 24 अप्रैल को टिहरी जनपद से होगी इसकी शुरूआत।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती,  मुख्यमंत्री धामी ने महाराज जाना हाल।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स ऋषिकेश में भर्ती,  मुख्यमंत्री धामी ने महाराज जाना हाल।
डीएम सविन बसंल के निर्देश, हर गैस एजेंसी पर अब प्रशासन की नजर, एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल।
डीएम सविन बसंल के निर्देश, हर गैस एजेंसी पर अब प्रशासन की नजर, एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिली संस्तुति।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की हुई बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिली संस्तुति।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ कर, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ कर, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित।
DM सविन बंसल एवं PWD सचिव पंकज पाण्डेय ने,.शहर में रोड कटिंग का किया निरीक्षण, कहा रोड कटिंग शर्तों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई।
DM सविन बंसल एवं PWD सचिव पंकज पाण्डेय ने,.शहर में रोड कटिंग का किया निरीक्षण, कहा रोड कटिंग शर्तों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई।

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और, सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और, सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

खटीमा होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां।

“खटीमा मेरा घर, खटीमावासी मेरा परिवार, मुख्यमंत्री का आत्मीय संबोधन।

देहरादून/खटीमा :- सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान, खटीमा में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली तथा थारू होली गायन में भाग लेकर जनसमुदाय के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त आधार हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव, समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, “खटीमा मेरा घर है और खटीमावासी मेरा परिवार है। अपने परिवारजनों के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिला शक्ति के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसी दिशा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई है। उन्होंने कहा कि खटीमा सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है और ‘मिनी इंडिया’ के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां सभी धर्मों, समुदायों और संगठनों के लोग प्रेम, एकता और सौहार्द के साथ रहते हैं तथा सभी पर्वों को मिल-जुलकर मनाते हैं। आधुनिक परिवेश के बीच भी खटीमा में पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर खटीमा, प्रदेश और देश की उन्नति के लिए कार्य करें तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ होली खेलकर उत्सव की आनंदमयी भावना को और प्रगाढ़ किया तथा समस्त प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडे, महासचिव रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, सतीश भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top