Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर, पारंपरिक रंगों के साथ मना होली मिलन समारोह।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर, पारंपरिक रंगों के साथ मना होली मिलन समारोह।

आवास पर कुमाऊँनी और गढ़वाल के राठ होलियारों ने बिखेरे होली के रंग।

देहरादून :- काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा होली के पावन अवसर पर हाथीबड़कला स्थित आवास में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मंत्री गणेश जोशी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और एक-दूसरे को रंगों के इस पर्व की बधाई दी।

होली मिलन समारोह में कुमाऊँनी और गढ़वाल के राठ होलियारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। खड़ी होली की पारंपरिक धुनों पर गाए गए फाग गीतों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे होलियारों, छोलिया नृतकों तथा मसकबीन व ढोल-दमाऊँ की गूंजती थापों ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी होलियारों के साथ फाग गाकर एवं नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराएँ ही हमारी असली पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन की नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन हमें बुराइयों के अंत और अच्छाइयों की विजय का संदेश देता है। इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि इस होली पर अपने भीतर की दुर्भावनाओं, ईर्ष्या और कटुता को समाप्त कर समाज में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाएँ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग भर दे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ होली पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top