Breaking News
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।

उत्तराखंड लोकसभा की 05 सीटों पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान, 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तराखंड लोकसभा की 05 सीटों पर शांतिपूर्ण हुआ मतदान,  55.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

देहरादून:-अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य की 05 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जायेगा। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 27 हजार 139 मतदान कार्मिकों और पुलिस कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 12 हजार 670 ऐसे मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता और आवश्यक सेवा वाले विभागों से जुड़े कार्मिक हैं। राज्य में 93 हजार 187 सर्विस वोटर भी हैं। जिन सर्विस वोटरों के मतगणना दिवस तक प्रातः 08 बजे तक डाक मतपत्र आरओ तक पहुंच जायेंगे, उन सभी को मतगणना में शामिल किया जायेगा। अभी तक 3377 सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र संबंधित जिला मुख्यालयों तक पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top