Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

एक्शन मोड में धनदा, चारधाम यात्रा को लेकर कसे स्वास्थ्य अधिकारियों के पेच

एक्शन मोड में धनदा, चारधाम यात्रा को लेकर कसे स्वास्थ्य अधिकारियों के पेच

स्वास्थ्य मंत्री की दो टूक, व्यवस्थाओं को बनाएं चाक-चौबंद, मिली खामी तो नपेंगे अधिकारी

श्रीनगर/देहरादून। उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत पूरी तरह से एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। चारधाम यात्रा को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों के पेच कसे और लापरवाही होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने भारत निर्वाचन आयोग से आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति मिलते ही चार धाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही श्रीनगर एवं दून मेडिकल कालेज सहित एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गये।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर मेडिकल कालेज के सभागार में चार धाम यात्रा के दृष्टिगत के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा काल के दौरान तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डा. रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से संजीदा है। राज्य सरकार यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है इसके लिये ठोस रोड़मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रभावी आचार संहित में ढील देने हेतु दो दिन पहले शासन स्तर से भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगने दे निर्देश दिये गये थे, जिस पर भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ शर्तों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति प्रदान कर दी है।

डा. रावत ने बताया कि निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को यात्रा मार्गों पर आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण, स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभागीय उच्चाधिकारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्ट सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही श्रीनगर मेडिकल कालेज, दून मेडिकल कालेज एवं एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये गये।

बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह एवं निदेशक स्वास्थ्य डॉ भागीरथी जंगपांगी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया जबकि प्राचार्य श्रीनगर मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. सीएमएस रावत, सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ टिहरी डॉ. मनु जैन, सीएमओ चमोली डॉ. राजीव शर्मा, सीएमओ रुद्रप्रयाग डॉ. एच. सी. एस मर्तोलिया, सीएमओ उत्तरकाशी डॉ बी.एस. रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top