Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र में, सुबेर सोसाइटी के 9 बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही देखने का दिया अवसर।

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र में, सुबेर सोसाइटी के 9 बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही देखने का दिया अवसर।

देहरादून/गैरसैंण :- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र के तृतीय दिवस पर एक सराहनीय पहल करते हुए सुबेर सोसाइटी, गैरसैंण के 09 बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही दिखाने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर बच्चों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और जाना कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हैं तथा प्रदेश के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सुबेर सोसाइटी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले लगभग ढाई वर्षों से यह संस्था आसपास के क्षेत्रों के अनाथ और जरूरतमंद बच्चों की जिम्मेदारी लेते हुए उनकी शिक्षा तथा देखभाल का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था बच्चों के आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में भी सहयोग करती है, जिससे उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वात्सल्य योजना के माध्यम से बच्चों के खातों में प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्राप्त होती है, जिससे उनकी शिक्षा और देखभाल में सहायता मिलती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि उनमें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।

इस अवसर पर सुबेर सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन प्रकाश ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस पहल से बच्चों को विधानसभा परिसर में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और यह अनुभव उनके भविष्य के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top