Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए, अब लगा दूनवासियों का तांता।

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए, अब लगा दूनवासियों का तांता।

देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु।

अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक।

देहरादून :- श्री दरबार साहिब परिसर में 8 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव इन दिनों उत्कर्ष पर है। देश-विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनने के बाद अपने-अपने गृहक्षेत्रों को लौट चुकी हैं, लेकिन अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं व संगतों का तांता लगातार श्री दरबार साहिब की ओर बढ़ रहा है। श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ श्री झण्डे जी व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और मेले की रौनक को और भी बढ़ा रहे हैं।

8 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद 15 मार्च को पहला रविवार होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अवकाश का दिन होने से सुबह से ही दरबार साहिब परिसर और मेला स्थल पर चहल-पहल बनी रही। शनिवार को भी दून व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज पहुंचे और श्री झण्डे जी पर शीश नवाकर अपनी मनौतियां मांगीं।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया और श्री झण्डे जी मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा से हर भक्त की झोली भरती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्री झण्डे जी महोत्सव के अवसर पर लगा विशाल बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। मेले में दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। रंग-बिरंगी दुकानों, पारंपरिक सामान, खिलौनों, मिठाइयों और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करते हुए लोग मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मेला स्थल पर इतनी भीड़ उमड़ रही है कि वहां तिल रखने की भी जगह नहीं बच रही।

मेले में लगे विभिन्न झूले और मनोरंजन के साधन बच्चों व युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूलों की रौनक और बच्चों की खिलखिलाहट पूरे मेले के वातावरण को जीवंत बना रही है।

वहीं श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर की सुंदरता भी इन दिनों देखते ही बन रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा और रोशनी से जगमगाता सरोवर रात के समय अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। सरोवर के चारों ओर श्रद्धालु ठहरकर इस दिव्य आभा को निहारते नजर आते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां परिवार और मित्रों के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं।

शाम ढलते ही मेला स्थल पर रौनक और भी बढ़ जाती है। श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ मेले की चहल-पहल और बाजार की रौनक का आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं। आस्था, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह ऐतिहासिक मेला दूनवासियों और बाहर से आए आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top