Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

राम के नाम और धर्म पर राजनीतिक रोटियां सेकने के बाद, अब महिलाओं के मंगलसूत्र तक आई भाजपा की चुनावी राजनीति, नवीन जोशी।

राम के नाम और धर्म पर राजनीतिक रोटियां सेकने के बाद, अब महिलाओं के मंगलसूत्र तक आई भाजपा की चुनावी राजनीति, नवीन जोशी।

देहरादून:- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी ने बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेताओं ने चुनावी मुद्दों का स्तर पूरी तरह गिरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनावी रैलियों में अपने भाषणों में अपनी सरकार द्वारा 10 वर्ष में किये गये कार्यों के नाम पर वोट मांगने की बजाय कभी राम के नाम का सहारा लेते हैं तो कभी लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़का कर वोट मांगते हैं और अब तो हद ही हो गई है जब नरेन्द्र मोदी महिलाओं के मंगलसूत्र को भी अपने चुनावी भाषणों में शामिल करने लगे हैं।

जोशी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा को ऐसी ओछी राजनीति करने पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जनहित का एक भी काम किया होता तो उन्हें आज महिलाओं के मंगल सूत्र का सहारा नही लेना पड़ता। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग पीड़ित रहा है, चाहे महिलाएं हों, चाहे किसान हो, चाहे बेरोजगार नौजवान हों, गरीब, दलित, पिछड़ा सभी वर्ग पीडित और उपेक्षित रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने अपने दोनों कार्यकालों में झूठी घोषणायें और हवा-हवाई योजनाओं के अलावा कुछ नहीं किया। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें रही हैं वहां महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनायें घटित हुई। मणिपुर कांड और उत्तराखण्ड के अंकिता भण्डारी हत्याकांड ने भाजपा सरकारों की महिला सुरक्षा प्रति बेनकाब कर दिया। मोदी सरकार की नौजवान विरोधी अग्निवीर योजना ने जहां सेना में भर्ती होने का सपना संजोये युवाओं के सपनों पर कुठाराघात किया वहीं एमएसपी की मांग कर रहे देश के अन्नदाता किसानों को कीलों पर चलाया गया।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि भाजपा नेता जे.पी. नड्डा, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी इन उपलब्धियों पर एक भी शब्द नहीं कहा और जब लोकसभा चुनाव में अपनी आसन्न हार को देखते हुए महिलाओं के मंगलसूत्र को अपना हथियार बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी ऐसी ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top