Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।

धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नये चेहरे शामिल, खजान दास, राम सिंह, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी ने ली शपथ।

देहरादून :- आखिरकार विधानसभा चुनाव से पहले धामी कैबिबेट की बरसों से खाली पड़ी कुर्सियों पर भाजपा विधायकों की ताजपोशी कर दी गयी। शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल ने भाजपा विधायकों खजान दास, राम सिंह कैढा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक व भरत चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

नये कैबिनेट विस्तार में देहरादून, नैनीताल,हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले को मौका दिया गया है। राज्यपाल व सीएम ने सभी नये मंत्रियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव आंनद बर्द्धन ने किया।

दरअसल, लम्बे समय से धामी सरकार में कैबिनेट की खाली कुर्सियों की संख्या पांच तक पहुंच गई थी। इन पदों को भरे जाने के लिए लम्बे समय से मशककत चल रही थी। हालांकि, मार्च 2022 में सरकार गठन के समय से सोची समझी रणनीति के तहत तीन मंत्रीपद खाली रखे गए थे। बाद में कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास की अप्रैल 2023 में हुई मृत्यु व प्रेमचंद 17 मार्च 2025 को दिए गए इस्तीफे के बाद खाली कैबिनेट मंत्रीपद बढ़कर पांच हो गए।

शुक्रवार, 20 मार्च को कैबिनेट विस्तार के बाद वंचित जिलों के मध्य संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अभी तक जिन जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं था। उन्हें मौका देकर भाजपा को चुनावी रणनीति के तहत मजबूत करने का प्रयास किया गया है। अभी तक धामी कैबिनेट में सतपाल महाराज, धन सिंह, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा शामिल थे। अब कुल मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है।

गौरतलब है कि नये मंत्रियों के कैबिनेट में शामिल होने के बाद भाजपा के अंदर कई प्रकार की चर्चाओं व अफवाहों पर भी विराम लगता नजर आ रहा है। कैबिनेट विस्तारण होना पार्टी के अंदर व बाहर कई प्रकार की अफवाहों को बल दे रहा था। हालांकि, सीएम धामी हल्के फुल्के अंदाज में इसे मात्र एक शिगूफा ही करार देते रहे। इस बीच गैरसैंण सत्र के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट विस्तार व दायित्वधारियों की सूची पर लगातार होमवर्क किया। इस दौरान कई विधायकों ने भी सीएम से मुलाकात कर सरगर्मी व धड़कनें बढ़ाई रखी।

सीएम धामी के नेतृत्व में पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। तमाम अंतर्विरोध के बावजूद मंत्रिमंडल विस्तार धामी की जीत मानी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top