Breaking News
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

भाजपा सबको अपनाती है, कांग्रेस अपनों को भी नहीं स्वीकारती, महेंद्र भट्ट।

भाजपा सबको अपनाती है, कांग्रेस अपनों को भी नहीं स्वीकारती, महेंद्र भट्ट।

अंतिम वर्ष में सरकार, अधिक क्षमता एवं गति से नए विकास कार्यों को बढ़ाएगी, भाजपा।

विपक्ष के लिए एक वर्ष कम, हमारे लिए जनसेवा का प्रत्येक क्षण अहम, भाजपा।

देहरादून :- भाजपा ने स्पष्ट किया है कि इस एक वर्ष के महत्वपूर्ण अंतराल में हमारी सरकार अधिक क्षमता और गति से शेष सभी विकास एवं कल्याण कार्यों को पूरा करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेसी टिप्पणियां पर पलटवार किया कि भाजपा में आकर तो सब हमारे हो जाते हैं, लेकिन अफसोस कांग्रेस तो अपनों को भी नहीं स्वीकारती है इसीलिए जनता कांग्रेस को नकारती है। वहीं उम्मीद जताई कि सरकार ने विकास की दृष्टि से बड़ा स्कोर बना लिया है, अब अंतिम वर्ष के स्लॉग ओवर में भी योजनाओं के पावर शॉट लगाए जाएंगे।

विभिन्न माध्यमों पर मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से हुआ मंत्रिमंडल विस्तार कार्यकर्ताओं की भावनाओं और जनता की अपेक्षा के अनुरूप है। मुख्यमंत्री द्वारा गढ़वाल, कुमाऊं, मैदानी क्षेत्रों से लेकर लेकर समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया। जो पार्टी के, सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास की वैचारिक सिद्धांतों के अनुकूल है। मंत्रिमंडल विस्तार से प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इस विस्तार से जो खुश नहीं है वो है विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी, जिनमें सबसे अधिक कौतूहलता थी मंत्रिमंडल को लेकर। उन्होंने कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे अजीबोगरीब सवालों पर तंज कसते हुए कहा, संगठन के अंदर भी अपना पराया, गुटबाजी ये सब कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी सच्चाई है। वहां तो लोग अपने प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और पदाधिकारियों को ही कुछ नहीं मानते हैं। जबकि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, जिसमें प्रत्येक को एकसमान भाव और कार्यदृष्टि के अनुशार स्वीकारा जाता है और जिम्मेदारी दी जाती है। यहां स्पष्ट है, जिसने पार्टी के वैचारिक सिद्धांतों और कार्यप्रणाली को अपना लिया वो भाजपा का अपना है। वहीं कटाक्ष किया कि कांग्रेस पार्टी, संगठन की भावना से पूरी तरह अछूती और अपने पराए के विचारों से ग्रसित है। वहां केवल एक ही व्यक्ति अपना होता है जो उनके गांधी परिवार की जी हजूरी करे। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में कि हम सबको स्वीकार कर अपना मान लेते हैं और कांग्रेस पार्टी अपनों को भी नहीं अपनाती है। इसीलिए भाजपा के मंत्रिमंडल में उन्हें अभी भी कांग्रेस होने की गलतफहमी होती है। जबकि भाजपा में आकर सभी पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों के अनुसार राष्ट्र सेवा में कार्य के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं। मंत्री की भूमिका भी ऐसे ही एक दायित्व की भांति है, जिसे कार्यकर्ता की क्षमता और कार्यानुकूलता के अनुशार ही सौंपा जाता है। कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी पार्टी के लिए ऐसा करना तो दूर समझना भी असंभव है।

वहीं समय कम रहने की उन टिप्पणियां पर भी आईना दिखाकर कहा कि विपक्ष को एक वर्ष का समय कम लगता हो लेकिन भाजपा समय का प्रत्येक क्षण और शरीर के एक एक कण का उपयोग करने की मंशा से काम करती है। लिहाजा ये एक वर्ष भी हमारे लिए पर्याप्त और बहुत महत्वपूर्ण है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार चौगुनी गति से काम करने वाली है। जनभावना के अनुरूप हम अधिकांश वादों को धरातल पर उतारने में सफल हुए हैं। विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हमारी सरकार पहले ही बड़ा स्कोर खड़ा कर चुकी है। ऐसे में ये अंतिम वर्ष हमारे लिए किसी स्लॉग ओवर की तरह है, जिसमें हम विकास कार्यों के चौके छक्के लगाने जा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top