Breaking News
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।

देवभूमि का 4 साल में चौगुना विकास, धामी के नेतृत्व में फिर खिलेगा कमल, महेंद्र भट्ट।

देवभूमि का 4 साल में चौगुना विकास, धामी के नेतृत्व में फिर खिलेगा कमल, महेंद्र भट्ट।

सरकार के 4 वर्ष पर केंद्रीय नेतृत्व और जनता का आशीर्वाद, 27 का परिणाम, महेंद्र भट्ट।

देवभूमि का 4 साल में चौगुना विकास, फिर कमल खिलने की गारंटी, भट्ट।

देहरादून :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्णता पर केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद और जनता का उत्साह, 27 का नतीजा बताता है। उन्होंने दावा किया कि अब मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शेष कार्यकाल में अधिक कर्मठता से कार्य करते हुए प्रचंड बहुमत से कमल खिलने वाला है।महेंद्र भट्ट ने भाजपा सरकार के औपचारिक 4 सफल और शानदार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं की तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को हार्दिक बधाई दी। वहीं प्रसन्नता एवं संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा, विगत 4 वर्षों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सिर्फ पहली बार हुए कामों की ही बात करें तो हम यूसीसी लाने वाले पहला राज्य बने, सर्वाधिक कठोर नकल निरोधक कानून हम लाए, इसी तरह कठोरतम धर्मांतरण कानून, अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर कार्रवाई सब सबसे पहले। इसके अतिरिक्त पहली बार जी 20 जैसा अंतर्राष्ट्रीय बैठक की मेजबानी, पहली बार नेशनल खेमों का सफल आयोजन, राज्य निर्माण के पहले से लंबित शीतकालीन यात्रा का आगाज, 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते का ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि, जीएसडीपी में 7.23% की बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति आय में 41% की वृद्धि हुई, 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए, बिजली उत्पादन में 3 गुना वृद्धि हुई।

इसी तरह और भी बहुत कुछ पहली बार हुआ, जैसे नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में प्रथम स्थान आना, सार्वजनिक वित्तीय प्रदर्शन सूचकांक में विशेष राज्यों में द्वितीय स्थान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में “अचीवर्स” श्रेणी, स्टार्टअप रैंकिंग में “लॉर्ड्स” श्रेणी, इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान आना आदि अनेकों राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करना।

देश प्रदेश का भविष्य, युवा पीढ़ी के लिए भी अनेकों ऐतिहासिक कार्य, सरकार ने किए हैं। नकल माफियाओं का सफाई करते हुए रिकॉर्ड 30 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां की गई, स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1750 से अधिक हुई। पर्यटन क्षेत्र में होटलों की संख्या में 25% और होमस्टे में 50% से अधिक वृद्धि होने से रोजगार के असीमित अवसर प्राप्त हुए हैं, रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी से हम पहाड़ की जवानी को पहाड़ के काम में लगाने में सफल हुए। महिला सशक्तिकरण के तहत 30 फीसदी आरक्षण नौकरियों में सुइश्चित करवाया गया और 2.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बनी हैं।

उन्होंने कहा, इन 4 वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छुआ है। प्रदेश की जनता, सरकार के विकास और कल्याण के कामों से संतुष्ट है, जिसका इजहार वो बार बार चुनावों में करती आई है। इसी तरह हाल में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरिद्वार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में हल्द्वानी के जनसम्मेलन में जनता का उत्साह और कार्यकर्ताओं का जोश इस सच्चाई को बयां करने के लिए काफी है। जनता की यही संतुष्टि हमे वर्तमान सरकार के शेष एक वर्ष में अधिक कर्मठता और क्षमता से काम करने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि आज की परिस्थिति में पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 27 का चुनाव हम शत प्रतिशत जीतने जा रहे हैं। आने वाले एक वर्ष का काम, इसमें बोनस साबित होगा और हमारी जीत को प्रचंड बनाने में मददगार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top