Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन।

चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित “सरकार के 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए परंपरागत आर्थिक कृषि गतिविधि स्टॉल का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के साथ सहभागिता करते हुए पारंपरिक कृषि एवं घरेलू उपकरण ओखली, सिलबट्टा एवं जांदरा भी चलाया। उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उनके योगदान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री की इस सहभागिता से उपस्थित महिलाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रगति कर रही है तथा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पारंपरिक कृषि एवं घरेलू गतिविधियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक कृषि पद्धतियों एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, जो प्रदेश के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top