Breaking News
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।

कृषि मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, किसानों के खातों में ससमय मिले एप्पल मिशन का बजट।

कृषि मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, किसानों के खातों में ससमय मिले एप्पल मिशन का बजट।

देहरादून :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ सेब की अति सघन बागवानी योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की स्वीकृत रुपये 2925 लाख की धनराशि के आवंटन को लेकर बैठक की।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदवार मांग के अनुसार धनराशि का शीघ्र आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रदेश में एप्पल मिशन एवं सेब की अति सघन बागवानी योजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली लंबित राजकीय सहायता का भुगतान 31 मार्च से पहले हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस योजना के तहत स्वीकृत 2925 लाख की धनराशि से प्रदेश के कुल 1264 किसान लाभान्वित होंगे। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यवाही के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडेय, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

*किसानों का जनपदवार विवरण*

पौड़ी में 11, टिहरी गढ़वाल के 57, चमोली के 24, उत्तरकाशी के 895, चम्पावत के 16, नैनीताल के 15, अल्मोड़ा के 17, देहरादून के 229 किसानों को सेब की अति सघन बागवानी योजना के तहत राजसहायता का भुगतान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top