Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।

देहरादून/अल्मोड़ा,सोमेश्वर :- सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनमिलन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत ताकुला मंडल के इसलना खाड़ी, सुनौली और भैसोड़ी गांवों का दौरा किया, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 22 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की गई और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। 

इसलना खाड़ी में ग्रामीणों ने सड़क कटिंग, देवी मंदिर के सौंदर्यकरण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और आर्थिक सहायता जैसी मांगें उठाईं, जिस पर मंत्री ने सड़क कटिंग के लिए ढाई लाख रुपये और मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही गांव की छात्रा प्रियांशी पंत को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित करते हुए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।

सुनौली गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क और खेती की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने बताया कि तारबाड़ के लिए सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द कार्य शुरू होगा, साथ ही मोबाइल नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार का आश्वासन दिया गया तथा पांच सीसी सड़क मार्गों के निर्माण के लिए कुल 8 लाख रुपये और गणनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

भैसोड़ी गांव में स्थानीय मंदिरों के सौंदर्यीकरण की मांग पर नरसिंह देवता मंदिर के लिए 3 लाख रुपये और कज्यरो देवता मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता है, साथ ही सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रमों के दौरान पूर्ण चंद्र, दिनेश कुमार, महेश पंत, दीपक चंद्र पंत, ललित पंत, कृपाल सिंह, ललित कुमार, जगदीश राम, मुकुंद शर्मा, आशा देवी, सुनीता देवी, दीपा लोहानी, विमला लोहानी, हेमा लोहानी, भावना भंडारी, सुनीता भंडारी, धीरज लोहानी, शीला देवी, हंसा देवी, हेमा देवी, बसंत कुमार, गीता देवी, मीना देवी, जगदीश डंगवाल, भूधर नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप नगरकोटी, राहुल कुमार, मदन सिंह जोशी, गोविंद चौहान, सरिता सुयाल, विनीता आर्या, प्रकाश राम, कृष्ण, जगदीश गोसाई, रघुवर सिंह, आशीष ठाकुर, लक्ष्मण प्रसाद, विजय वर्मा, महिपाल जीना, पंकज भाकुनी, पूजा भाकुनी, मनोज, भुवन जोशी, दीपक भाकुनी, भूधर भाकुनी, मदन बिष्ट, लक्ष्मण राम, ठाकुर राम, दीपक सुयाल, शेर सिंह बिष्ट, शंकर लाल वर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, भागवत राम, दीपक सिंह सुयाल, आशीष भाकुनी, गोविंद सिंह चौहान, कन्नू पांडे और सोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top