Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।

पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।

पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।

तकनीकी शिक्षा को मिल रही नई दिशा, हाईटेक बने राज्य के पॉलीटेक्निक, मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना।

भविष्य तकनीक का, युवाओं को नई तकनीकों के साथ खुद को करना होगा अपग्रेड- मंत्री सुबोध उनियाल।

देश ही नहीं, विदेशों में भी खुल रहे रोजगार के द्वार, विधायक विनोद चमोली ने की युवाओं से अवसर अपनाने की अपील।

वर्चुअल मंच से मंत्री डॉ धन सिंह रावत का संदेश, युवाओं के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

देहरादून :- उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, पिथूवाला (देहरादून) में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने की। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को बधाई दी।

प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में 81 प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में रोजगार प्राप्ति हेतु लगभग 1600 पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1285 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिया।

मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति एवं सशक्तिकरण के लिए तकनीकी उन्नति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और रोबोटिक्स इंजीनियरिंग का है, ऐसे में युवाओं को बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट करना होगा। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने राज्य में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक संसाधनों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं उन्नत शैक्षणिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र और स्वरोजगार में भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जहां प्रतिभा के अनुरूप प्रगति के अवसर उपलब्ध होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक विनोद चमोली ने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से कुशल युवाओं को सहजता से रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपनल के माध्यम से युवाओं को विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही बेरोजगारी उन्मूलन हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा निदेशक देशराज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विगत वर्ष आयोजित रोजगार मेलों में 71 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष के मेले में देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता से युवाओं को व्यापक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

इस अवसर पर सचिवालय के संयुक्त सचिव विक्रम यादव, उप सचिव ब्योमकेशन दुबे, अनुभाग अधिकारी चन्द्र शेखर उपाध्याय, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ मुकेश पाण्डे, संयुक्त निदेशक देवेन्द्र गिरी, उप निदेशक एमके कन्याल व एसके वर्मा, संस्था के प्रधानाचार्य अवनीश जैन, तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण, विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि सहित पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top