Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।

नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को, ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा।

नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को, ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा।

देहरादून/ऋषिकेश :- श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 7 अप्रैल को गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा रात विश्राम हेतु मंदिर समिति की रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचेगी। बुधवार 8 अप्रैल की सुबह श्रद्धालु यहां गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन व पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के पश्चात यात्रा अगले पड़ाव लक्ष्मण झूला होते हुए श्रीनगर गढ़वाल हेतु रवाना होगी। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तेलकलश के दर्शन को पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार 7 अप्रैल राजदरबार नरेंद्र नगर से मनुजयेंद्र शाह श्री बदरीनाथ गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन राजमहल में मालाराज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल पिरो कर तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंपेगे। पवित्र तेलकलश गाडूघड़ा देर शाम मंदिर समिति के चेला चेतराम धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश पहुंचेगा।

गौरतलब है कि भगवान बदरीविशाल के अभिषेक में प्रयुक्त तेल कलश कुछ दिनों तक डिमरी तीर्थ पुरोहितों के मूल गांव डिम्मर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा जाएगा, जहां इसकी प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

यात्रा की निर्धारित तिथियों में 19 अप्रैल को तेल कलश पाखी गांव पहुंचेगा, 20 अप्रैल को श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ तथा रविग्राम, 21 अप्रैल को पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम रहेगा।तेलकलश 22 अप्रैल की शाम तक श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगा।

इसके पश्चात गुरुवार 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

इस अवसर पर डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, मंदिर समिति सदस्य राजेंद्र डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी,प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, सहायक प्रबंधक सोबन सिह रावत, गुलशन तलवार, वेद किशोर नौटियाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top