Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर, आयोजित सम्मान कार्यक्रम को किया संबोधित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर, आयोजित सम्मान कार्यक्रम को किया संबोधित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/मसूरी :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अम्बेडकर चौक में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर आयोजित छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों और समाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महान विभूतियों को भी सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी समानता एवं न्याय की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पकार रहे, जिन्होंने देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संवैधानिक ढांचा प्रदान किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते हुए समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे। उनके प्रयासों से ही आज समाज में समानता, अधिकार और सम्मान की भावना मजबूत हुई है।

मंत्री गणेश जोशी ने अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर को आयोजन और अपने माता-पिता की स्मृति में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के भविष्य हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि हम सभी को डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री जोशी से अम्बेडकर चौक का सौंदर्यीकरण का आग्रह भी किया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने समिति के सदस्यों को सौंदर्यीकरण के कार्यों का सकारात्मक भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भारतीय दलित साहित्य अकादमी अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक सुनील सोनकर, ओपी उनियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top