Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

पीएम मोदी की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था में, 3000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, त्रुटिरहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, डीजीपी। 

पीएम मोदी की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था में, 3000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, त्रुटिरहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, डीजीपी। 

माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण के दृष्टिगत डीजीपी उत्तराखण्ड ने की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं ब्रीफिंग। 

देहरादून :- माननीय प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल को जनपद देहरादून के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से ‘मिनट-टू-मिनट’ रिहर्सल की गई। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े समस्त प्रोटोकॉल, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

रिहर्सल के उपरांत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ड्यूटीरत समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विस्तृत समीक्षा व ब्रीफिंग की गई। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, समन्वित एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप अत्यधिक सजग, सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उच्च स्तर का हो तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में पूर्व से पूर्ण ब्रीफिंग प्रदान की जाए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं वीवीआईपी रूट पर मानव श्रृंखला के दृष्टिगत प्रतिभागियों का पूर्व सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। बिना समुचित चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाए। वीवीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम से पूर्व सम्पूर्ण रूट का भौतिक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि मार्ग में किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री या अन्य कोई अवरोध न हो।

कार्यक्रम स्थल पर आम-जन के प्रवेश हेतु निर्धारित प्वाइंटों पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) एवं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच करते हुए पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दिए जाए। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई अनधिकृत वस्तु ले जाने की अनुमति न दी जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भीड़ की सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित निकासी हेतु पूर्व से ही समुचित प्रबंध कर लिये जाएं। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन्स का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए। सुरक्षा के लिहाज से ऊंचे भवनों, जल टंकियों व अन्य संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते (BDS) एवं डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा गहन जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

डीजीपी ने सभी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में महानिदेशक,अभिसूचना एवं सुरक्षा, अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रधानाचार्य पीटीसी, यशवंत चौहान, समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top