Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु, डीएम सविन बंसल ने ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में, 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें की तैनात।

चारधाम यात्रा पंजीकरण हेतु, डीएम सविन बंसल ने ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में, 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें की तैनात।

यात्रा ट्रांजिस्ट कैंम्प में इंटीग्रेटेड कंट्रोलरूम 24×7 सक्रिय रखने तथा यात्रियों को निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन की व्यवस्था बनाने को डीएम ने दिए निर्देश।

सफाई कार्यों हेतु नगर निगम ऋषिकेश को जिला योजना से मौके पर ही 50 लाख स्वीकृत; पेयजल निगम की कार्य अनुमति निरस्त 19 से पहले रोड रिस्टोर करने के निर्देश।

सभी यात्रा पड़ाव बेरियर पर पेयजल; मोबाईल शौचालय टैंट आदि व्यवस्थाएं बनाने के दिए निर्देश।

देहरादून/ऋषिकेश :- उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरूआत 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन हो रही है। जिले में यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में संबधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिस्ट कैंप में पंजीकरण कक्ष एवं समुचित परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को पंजीकरण काउंटर एवं मोबाइल टीम सक्रिय करने के निर्देश। चारधामयात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 काउंटर तथा आईएसबीटी पर 6 पंजीकरण काउंटर लगाए हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि पंजीकरण हेतु 30 मोबाईल टीम में लगाई गई है जिनमें 25 टीमें दिन में तथा 5 टीम रात्रि से प्रातः तड़के तक होटल, सराय धर्मशाला में ठहरे लोगों का पंजीकरण करेंगी। धर्मशाला, आश्रम, सरायों में 7100 बैड चिन्हित है।

जिलाधिकारी निर्देश दिए कि ट्रांजिट कैंप में बड़ी स्क्रीन लगाई जाए जिसमें होटल धर्मशाला के संपर्क नंबर के साथ ही पर्याप्त बैड की डिटेल आदि समुचित विवरण की जानकारी चलाई जाए साथ ही फ्लेक्सी के माध्यम से भी सूचनाओं को चस्पा की जाए जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।उन्होंने निर्देश दिए की ट्रांजिस्ट कैंम्प में इंटीग्रेटेड कंट्रोलरूम 24×7 सक्रिय किया जाए जिसमें सभी विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग का अलग से कंट्रोलरूम रहेगा। डीएम ने निर्देश दिए की चारधाम ट्रांजिस्ट कैम्प में यात्री सहायता केंद्र अलग से संचालित किया जाए। जल संस्थान को निर्देश दिए कि जनपद क्षेत्रान्तर्गत यात्रा के सभी पड़ावों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ट्राजिस्ट कैम्प ऋषिकेश एवं हरबर्टपुर में 24×7 मेडिकल टीमें तैनात की जाए। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि ऋषिकेश एवं हरबर्टपुर यात्रा पड़ाव के लिए 06 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। जिनमें 03 टीमें ऋषिकेश तथा 03 टीमें हरबर्टपुर में तैनात रहेगी।

यात्रियों को निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन की व्यवस्था बनाने को डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों हेतु ट्रांजिस्ट कैम्प पर निशुल्क चाय नाश्ता एवं एवं खान की व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही इस कार्य में स्वैच्छिक रूप से कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह एवं अन्य संस्थाओं की भी सहयोग प्राप्त कर लिया जाए।

पेयजल निगम की कार्य अनुमति निरस्त 19 अपै्रल से पहले रोड रिस्टोर करने के निर्देश

पेयजल लाइन बिछाने हेतु उत्तराखंड पेयजल निगम 17 अपै्रल 2026 तक कार्य अनुमति प्रदान की गई थी किन्तु निर्धारित तिथि तक पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जाना था। उक्त कार्य निर्धारित कार्य अनुमति में पूर्ण नहीं किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने यात्रा सीजन तक सभी अनुमति निरस्त करते हुए खोदी गई सड़कों को तत्काल ठीक करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पीडल्यूडी, एनएच, एनएचआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट को समयबद्ध ठीक करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

सफाई कार्यों हेतु नगर निगम ऋषिकेश को जिला योजना से मौके पर ही 50 लाख स्वीकृत

जिलाधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश को निर्देशित किया कि समुचित स्थलों पर सफाई एवं फागिंग व्यवस्था रहे तथा इसे पर्याप्त मात्रा में कार्मिक तैनात किए जाए। सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम को जिला योजना से मौके पर 50 लाख धनराशि स्वीकृत करते हुए समुचित सफाई व्यवस्था नगर निगम को करने के निर्देश। साथ ही ट्रांजिट कैंप सफाई कार्यो हेतु अनुबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए, कंपनी अपने कार्मिकों का वेतन भुगतान नहीं कर रही थी जिसे सफाई कार्य बाधित हो रहा था।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी सहित समस्त संबंधी विभागों के आधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top