Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

महिला आरक्षण के विरोधी विपक्ष को, जनता सिखाएगी सबक, रेखा आर्या।

महिला आरक्षण के विरोधी विपक्ष को, जनता सिखाएगी सबक, रेखा आर्या।

देहरादून/अल्मोड़ा :- महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा मतदान किए जाने के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त करने हेतु शनिवार अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने आधी आबादी को उनके अधिकार से वंचित कर गंभीर गलती की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ हुए इस व्यवहार का परिणाम विपक्षी दलों को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस अपमान को याद रखेंगी और चुनाव में विपक्षी दलों को करारा जवाब देंगी। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने देखा है कि असंभव माने जाने वाले कार्य भी उनकी सरकार में संभव हुए हैं, और महिलाओं को आरक्षण दिलाने का श्रेय भी अंततः इसी सरकार को मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*40 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

सोमेश्वर । सोमेश्वर के रामलीला मैदान में आयोजित “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सैकड़ों लोगों ने टूटी नालियां, सड़क, पेंशन, फसल सुरक्षा, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान जैसी समस्याएं रखीं।

मंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही 40 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर करीब 400 लोगों को राहत दी गई। साथ ही पात्र लोगों को व्हीलचेयर, हियरिंग किट और छड़ी भी वितरित की गई।

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न होने पर सख्त कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top