Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं।
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले।
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले।
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर, सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर, सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।
सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ।
श्रीमती प्रियंका जोशी ने, जिला सूचना अधिकारी पद पर विधिवत संभाला कार्यभार।
श्रीमती प्रियंका जोशी ने, जिला सूचना अधिकारी पद पर विधिवत संभाला कार्यभार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ।
डीएम सविन बंसल के आदेश पर, रास्ता खुला सड़क कराई कब्जा मुक्त।
डीएम सविन बंसल के आदेश पर, रास्ता खुला सड़क कराई कब्जा मुक्त।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधान सभा क्षेत्र में, नई पेयजल लाइन बिछाने सहित 6 करोड के कार्यों का किया भूमि पूजन।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधान सभा क्षेत्र में, नई पेयजल लाइन बिछाने सहित 6 करोड के कार्यों का किया भूमि पूजन।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, दो दिवसीय स्टार नाइट। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, दो दिवसीय स्टार नाइट। 

27 अप्रैल को प्रियंका मेहर और 28 अप्रैल को बाॅलीवुड गायक विशाल मिश्रा का लाइव काॅन्सर्ट।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 और 28 अप्रैल को सुर-संगीत की भव्य महफिल सजने जा रही है। 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर अपनी मधुर आवाज से उत्तराखण्डी लोक संगीत की छटा बिखेरेंगी। डीजे निक के हाई-वोल्टेज साउंड के साथ धमाकेदार म्यूजिक का ऐसा जबरदस्त संगम होगा, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा। वहीं 28 अप्रैल की शाम बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा के लाइव कॉन्सर्ट से गुलजार होगी। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर खासा उत्साह और बेसब्री देखी जा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2026 को लेकर जोरशोर से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। 

पथरी बाग स्थित विश्वविद्यालय के हैलीपैड को कार्यक्रम स्थल के रूप में विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक धुनांें से इस आयोजन को और खास बनाएंग, जहां पहाड़ की मिट्टी की खुशबू गीतों के जरिए हर दिल तक पहुंचेगी। लोक संगीत की मधुर तानें न केवल संस्कृति से जोड़ेंगी बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से भी रूबरू कराएंगी। 28 अप्रैल को बॉलीवुड का तड़का युवाओं की धड़कनों को और तेज कर देगा। विशाल मिश्रा की सुरीली आवाज और हिट गानों की प्रस्तुति से माहौल रोमांचक और यादगार बनने वाला है, जहां हर बीट पर युवाओं का उत्साह चरम पर नजर आएगा। दो दिनों तक चलने वाला यह संगीत उत्सव सांस्कृतिक और युवा जोश का अनूठा संगम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top