Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को मातृशक्ति के संग सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को मातृशक्ति के संग सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं के साथ सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक अवसर था, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ में इसका विरोध किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय और नारीशक्ति का अपमान बताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक सोच उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिलाओं के प्रति दोहरा रवैया अब देश के सामने है और पहले भी वह महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में बाधा बनती रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की माताएं, बहनें और बेटियां इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगी और समय आने पर इसका जवाब देंगी।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सरकार में दायित्वधारी विनय रोहिला, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवींद्र कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता डंद्रियाल, भावना चौधरी, उमा सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top