Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

स्थानांतरण पर सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई।

स्थानांतरण पर सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी को दी स्नेहिल विदाई।

देहरादून :- सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को देहरादून जिला सूचना परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बद्री चंद नेगी ने 03 जनवरी 2022 को देहरादून जनपद में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय संवेदनाओं का समुचित समन्वय देखने को मिला। उनके नेतृत्व में सूचना तंत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली। उन्होंने टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए एक समन्वित एवं ऊर्जावान कार्यसंस्कृति विकसित की। चुनौतियों को अवसर में बदलने की उनकी क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें एक कुशल प्रशासक एवं प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि बद्री चंद नेगी का मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सफल कार्यकाल एवं नई जिम्मेदारियों में निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top