Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

डीएम सविन बंसल के आदेश पर, रास्ता खुला सड़क कराई कब्जा मुक्त।

डीएम सविन बंसल के आदेश पर, रास्ता खुला सड़क कराई कब्जा मुक्त।

नगर निगम की सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर ने कब्जा कर बनाई दीवार; जिला प्रशासन का चला डोजर सड़क हुई कब्जा मुक्त।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं डीएम के निर्देशन में अवैध कब्जो; अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन जारी।

देहरादून :- जनपद देहरादून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई गतिमान है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चकतुनवाला निवासियों, द्वारा प्रस्तुत शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव द्वारा राजस्व निरीक्षक माजरा एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया कि मार्ग पर अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए।

अतिक्रमण नगर निगम की सड़क पर होने के फलस्वरुप अनाधिकृत रूप से निर्मित दीवार को हटवाने की कार्रवाई हेतु राजस्व विभाग के साथ ही नगर निगम देहरादून के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व एवं नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक समस्त आवश्यक संसाधनों एवं पुलिस बल के साथ निर्धारित समय पर मौके पर उपस्थित होकर मार्ग से अनाधिकृत दीवार को हटाया गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top