Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंग, महेंद्र भट्ट।

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंग, महेंद्र भट्ट।

दिल्ली में विरोध, राज्य में समर्थन कांग्रेसी दोगलापन, जनता 27 में सिखाएगी सबक।

सत्र, जनभावनाओं के सम्मान और महिला अपमान का चेहरा सामने लाने के लिए।

देहरादून :- भाजपा ने महिला आरक्षण पर विशेष सत्र का स्वागत करते हुए कांग्रेसी प्रदर्शन को ढोंग बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया, बेशर्मी की हद है कि दिल्ली में विरोध में वोट करते हैं और राज्य में समर्थन में प्रस्ताव की मांग करते हैं। 

मीडिया सवालों के जवाब में दी गई प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन का विरोध कर कांग्रेस और विपक्ष ने घोर पाप किया है। जिसको लेकर जनता और मातृ शक्ति में जबरदस्त रोष है और वो महिला विरोधी ताकतों को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाना चाहती है। जनभावनाओं के सम्मान और महिलाओं का अपमान करने वालों का चेहरा सामने लाने के लिए आगामी 28 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य की जनता का मंतव्य देश के सम्मुख एक राय से प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने आज विधानसभा के सामने हुए कांग्रेसी धरने को राजनैतिक ढोंग बताते हुए, पाप से पीछा छुड़ाने की कोशिश बताया है। क्योंकि जो यहां विधानसभा से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग का प्रस्ताव भेजना चाहते हैं। उनके साथियों ने ही संसद में इसी कानून को गिराने का अपराध किया है। यदि कांग्रेस पार्टी चाहती तो वहां प्रस्तुत संशोधन का समर्थन करती। जिससे सभी विधानसभाओं और संसद में मातृ शक्ति को उनका अधिकार मिल जाता। लेकिन अफसोस ऐसा नहीं किया गया और अब उत्तराखंड में कांग्रेस राजनैतिक ड्रामा रच रही है। वहीं तंज किया, कांग्रेस नेताओं को गलतफहमी है कि जनता संवैधानिक प्रक्रिया को नहीं जानती है। जनता को मालूम है कि जो कांग्रेस कह रही है, ऐसे विधानसभा प्रस्ताव का कोई औचित्य नहीं है। सच यह है कि कांग्रेस आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के चेहरे पर लगी महिला अधिकारों के विरोध की कालिख जनता देख रही है। लिहाजा 28 तारीख को सदन में जो होगा वह सिर्फ जनता की भावना का प्रकटीकरण होगा। असली सजा देने का मन प्रदेश की जनता, कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों के लिए बना चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top