Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर, उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का किया सम्मान, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर, उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का किया सम्मान, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।

देहरादून :- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 पर उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का सम्मान, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त हो रही पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम स्वराज के संकल्प के साथ गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।

मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था हमारे देश की सबसे पुरानी एवं सबसे सशक्त व्यवस्था है। इसी व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण स्तर से समाज में सकारात्मक बदलाव की भावना जागृत होती है और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देश के समग्र विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि जिस देश की पंचायतें जितनी अधिक सशक्त होती हैं, वह देश उतना ही मजबूत और समृद्ध बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न ऐतिहासिक पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मंत्री उनियाल ने कहा कि ग्रामीण भारत को सशक्त किए बिना देश के समग्र विकास की कल्पना संभव नहीं है। पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इन्हें मजबूत करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top